फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manda Murder News : नाती को 12 बिस्वा जमीन देने की हसरत रह गई अधूरी, पति की साल भर पहले हो गई थी मौत

Mon, 13 Apr 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बबुरा गांव में हत्या की गईं कस्तूरा देवी की नाती को 12 बिस्वा जमीन देने की हसरत अधूरी रह गई। पति उमाशंकर बिंद 2013 में रेल विभाग में ग्रुप-डी से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब दस माह पहले उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कस्तूरा देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबुरा गांव में हत्या की गईं कस्तूरा देवी की नाती को 12 बिस्वा जमीन देने की हसरत अधूरी रह गई। पति उमाशंकर बिंद 2013 में रेल विभाग में ग्रुप-डी से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब दस माह पहले उनकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


दामाद अजय बिंद के मुताबिक, एक वर्ष पहले रात में पड़ोस के कुछ लोगों ने उमाशंकर के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के दो माह बाद मई 2025 में उनकी मृत्यु हो गई थी। परिवार में तीन बेटियां थीं। दूसरे नंबर की बेटी रेखा की शादी मरगुड़ा थाना विंध्याचल, मिर्जापुर निवासी रामखेलावन से हुई थी, जिसकी सात वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे रचना और आकाश हैं। तीसरी बेटी रेनू की शादी चरेडू चौकठा थाना जिगिना, मिर्जापुर निवासी अजय बिंद से हुई है। बड़ी बेटी उषा हैं।

परिजनों के अनुसार, कस्तूरा देवी के पास 32 बिस्वा जमीन थी। पति की मौत के बाद उन्होंने 10-10 बिस्वा जमीन बेटी उषा और रेनू के नाम बैनामा कर दी थी, जबकि 12 बिस्वा जमीन अपने पास रखी थी। वह इसे अपनी मृत बेटी रेखा के नाबालिग बेटे के नाम करना चाहती थीं। करीब 10 वर्ष पहले विंध्याचल थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी मृतका का भांजा नायब बिंद मामा-मामी के साथ रहता था। उसकी शादी भी मृतका के पति उमाशंकर ने अपने घर से कराई थी। बाद में पत्नी की बीमारी को लेकर विवाद हुआ और वह घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


नातिन आठ साल से साथ, मोबाइल और खरोंच की जांच

नातिन करीब आठ वर्षों से नानी के साथ रहकर उनकी सेवा कर रही थी। घटना की रात वह कमरे के अंदर सो रही थी और सुबह शोर सुनकर बाहर आई। उसने बताया कि उसे रात में कोई आवाज नहीं सुनाई दी। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच में देर रात तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉल का डेटा मिला है। वहीं चेहरे और गर्दन पर हल्की खरोंच मिलने से पुलिस इन बिंदुओं को भी गंभीरता से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें