फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत पड़ी मिली फाइनेंस कंपनी की मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में मृत पड़ी मिली फाइनेंस कंपनी मैनेजर
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के सुगम विहार कॉलोनी में रहने वाली फाइनेंस कंपनी की मैनेजर सरन्नुम सिद्दीकी उर्फ सबा (26) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह अपनी कमरे में मृत पड़ी मिली। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। मौत कैसे हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजरूपपुर स्थित सुगम विहार कॉलोनी में रहने वाली सबा सिविल लाइंस स्थित बजाज कैपिटल लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। वह चार बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। कई साल पहले मां की मौत के बाद वह सुगम विहार कॉलोनी में छोटे भाई जहान के साथ रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि सबा ने दो-तीन साल पहले कोठापार्चा में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जो उसके कमरे पर आता-जाता था। एक चर्चा यह भी रही कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब वह युवक चकिया में रहने वाली सबा की बड़ी बहन तान्या के घर पहुंचा। फिर बताया कि वह कमरे पर गया था लेकिन, बहुत आवाज देने पर भी सबा ने दरवाजा नहीं खोला। दोपहर में तान्या का पति वहां पहुंचकर बहुत देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन, भीतर से कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग घर के भीतर दाखिल हुए तो अंदर का कमरा भी भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन

इस दरवाजे को भी तोड़कर घरवाले अंदर गए तो वहां सबा मृत पड़ी मिली। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही इसका पता चल सकेगा। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - वृजनारायण सिंह, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें