फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छात्र की मौत के मामले में प्रबंधक और प्रिंसिपल पर हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद सड़क जाम

Fri, 21 Nov 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में दसवीं के छात्र शिवम यादव की मौत के मामले प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में छात्र की मौत के बाद चक्काजाम करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस से शव को लेकर मुंडेरा स्थित छात्र के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर पहुंचे।

विज्ञापन


वहां पहले से दर्जनों की संख्या में मौजूद परिजनों ने शव को एंबुलेंस से निकालकर सड़क पर रख दिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करने लगे। उधर, चक्का जाम से सड़क पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मामला गंभीर होते देख धूमनगंज एसीपी अजेंद्र यादव कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन छात्र के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक गांव कौशाम्बी के बारा लेकर चले गए। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

Trending Videos

पिता की तरफ से स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर में लगाया गया आरोप

एफआईआर के अनुसार, पीड़ित पिता अमर सिंह यादव ने बताया कि शिवम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुंडेरा में कक्षा 10 का छात्र था और रोज की तरह 20 नवंबर को विद्यालय गया था। आरोप है कि विद्यालय समय के दौरान प्रधानाचार्य ने पूर्व नाराजगी के कारण शिवम को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

 

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की हुई पुष्टि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें