फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में प्रबंधक समेत पार्टनर गिरफ्तार, कहा- घटना के कारणों की जानकारी नहीं

Fri, 27 Mar 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के धराशायी होने से चार मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चंदापुर निवासी प्रबंधक मोहम्मद उस्मान (48) और कोल्ड स्टोर का साझेदार मोहम्मद इरफान (40) हैं।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर के धराशायी होने से चार मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चंदापुर निवासी प्रबंधक मोहम्मद उस्मान (48) और कोल्ड स्टोर का साझेदार मोहम्मद इरफान (40) हैं।

आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।सोमवार दोपहर चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर में कूलिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली अमोनिया गैस के चैंबर फटने से बिल्डिंग धराशायी हो गई थी।

घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 14-15 मजदूर घायल हुए थे। मामले में फाफामऊ पुलिस ने हत्या समेत सात धाराओं में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोर के मालिक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद, उसके बेटे मंजूर और भतीजे व कोल्ड स्टोर के साझेदार अलाउद्दीन व सहयोगी जावेद को गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी उस्मान और इरफान को फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कोल्ड स्टोर हादसे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कोई जानकारी होने से इन्कार किया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें