फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में खराब परिणाम पर प्रबंध समिति ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 28 May 2019 10:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन गर्ल्स स्कूल की प्रबंध समिति ने बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का परिणाम खराब आने पर स्कूल की शिक्षिकाओं से जवाब मांगा है। नोटिस में प्रबंध समिति ने शिक्षिका प्रतिभा सिंह और भावना राय सहित कई शिक्षिकाओं को खराब रिजल्ट के लिए जिम्मेदार मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं शिक्षिकाओं का कहना है कि प्रबंधन बदले की भावना से प्रेरित होकर नोटिस भेज रहा है। इंडियन गर्ल्स में शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा जाना पूर्व में प्रबंधक के खिलाफ शिक्षिकाओं की ओर से चलाए गए आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष वीरेश्वर मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लगातार तीन वर्ष से इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में मौजूद प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रधानाचार्या से जानना चाहा कि आखिर में इसका कारण क्या है। बैठक में मौजूद प्रधानाचार्या नीलम भूषण ने स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं जैसे प्रतिभा सिंह, भावना राय और अन्य की शिक्षण के प्रति उपेक्षात्मक रवैये को जिम्मेदार बताया। बताया कि उन्होंने जिम्मेदार शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। इस पर प्रबंधक प्रदीप चटर्जी ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। कहा कि शिक्षिकाओं का लिखित जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षिकाओं का आरोप- प्रधानाचार्या जो विषय पढ़ाती हैं, उसमें भी फेल हैं छात्राएं
प्रबंधन की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने को स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने बदले की कार्रवाई बताया है। कहा, अभी उन्हें किसी प्रकार का पत्र नहीं मिला है। आरोप लगाया कि पूर्व में प्रधानाचार्या एवं पूर्व प्रबंधक के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के समय से ही प्रबंधन उनका उत्पीड़न कर रहा है। इंटरमीडिएट में कुल 48 छात्राएं पंजीकृत थीं, इसमें 23 फेल हुई हैं। इसमें फेल छात्राएं उनके विषय में ही नहीं बल्कि प्रधानाचार्या नीलम भूषण की ओर से पढ़ाए जाने वाले विषय इतिहास से भी हैं। प्रतिभा सिंह ने बताया कि नीलम भूषण के विषय इतिहास में 27 में से 14 छात्राएं फेल हैं, जबकि उनके विषय नागरिक शास्त्र में पंजीकृत 42 में 15 छात्राएं फेल हैं, इस प्रकार प्रधानाचार्या के विषय का रिजल्ट अधिक खराब है। उन्होंने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी सहित दूसरे विषयों में अधिकांश छात्राएं फेल हैं, ऐसे में क्लास टीचर होने के नाते उन्हें कैसे जिम्मेदार माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें