फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूराबाद में युवक की हत्या, बाइक सड़क पर मिली

विज्ञापन
man killed in mansurabad near Nawabganj - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
घर से बाजार आया था, वापस लौटते समय हुई वारदात
विज्ञापन

नवाबगंज। मंसूराबाद में शनिवार की शाम वीरप्पन यादव की हत्या कर दी गई। उसकी बाइक सड़क पर मिली। शव पुलिया के नीचे पड़ा था। परिजनों को पता चला तो हड़कंप मच गया। घर वाले हत्या का कारण नहीं बता पाए। उसके सिर और मुंह में चोट थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गनीपुर सीताकुंड का रहने वाला वीरप्पन यादव (24) ट्रैक्टर से बालू ढुलाई का काम करता था। शनिवार को वह बाइक से मंसूराबाद बाजार गया था।
देर शाम तक वापस नहीं लौटा। सात बजे के करीब उसकी बाइक सड़क पर खड़ी दिखी तो लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। बगल में पुलिया के नीचे वीरप्पन का शव पड़ा हुआ था। उसके मुंह और सिर में चोट थी। घर वालों को पता चला तो वे भागते हुए पहुंचे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया। मां गुड़िया देवी तो शव देखकर बेहोश हो गई। लोगों ने उसे किसी तरह से संभाला। वीरप्पन के पिता की मौत कुछ सालों पर बम से हुई थी। उसके बाबा ग्राम प्रधान थे। घर वालों का कहना था कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि घर वालों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। उसके मोबाइल कॉल डीटेल्स की छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें