फोटो कैप्शन: भागवत कथा का पाठ करते डॉ. विनय शुक्ल महाराज।
थाना क्षेत्र के जेरा गांव निवासी अभिषेक सोनकर (22) की शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अभिषेक सोनकर पुत्र रविशंकर सोनकर शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर गरेथा गांव स्थित बराही माता धाम के समीप डाउन लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर दिघिया चौकी पर तैनात दरोगा अबू तालिब जैदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।