फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार, नकदी व बाइक बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Wed, 29 Oct 2025 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जार्जटाउन पुलिस ने अल्लापुर के बाघंबरी रोड स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए फतनपुर (प्रतापगढ़) निवासी मो. हैदर (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 201490 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन पुलिस ने अल्लापुर के बाघंबरी रोड स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात चोरी के मामले का खुलासा करते हुए फतनपुर (प्रतापगढ़) निवासी मो. हैदर (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 201490 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते 21 अक्तूबर को निवास कुमार मौर्य, निवासी अल्लापुर दीपावली पर घर बंद छोड़कर परिवार सहित बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी से सोने-चांदी के गहने व करीब 7.5 लाख रुपए नगद चोरी हो गए थे। पीड़ित के मुताबिक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

कई टीमों के प्रयास से पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गीता हॉस्पिटल पार्क, हाशिमपुर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर नकदी और बाइक बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. हैदर पर चोरी, लूट, जालसाजी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के जिले के अलग-अलग थानों में 23 मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। चोरी की घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें