फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी बोले : साधु-संतों और करोड़ों सनातनियों से माफी मांगें ममता, महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहना दुर्भाग्यपूर्ण

Wed, 19 Feb 2025 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी का बयान हिंदू विरोध एवं सनातन के प्रति घृणा का सबसे विकृत और निम्न स्तर है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी का बयान हिंदू विरोध एवं सनातन के प्रति घृणा का सबसे विकृत और निम्न स्तर है। उन्हें अपने बयान के लिए साधु-संतों करोड़ों सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए।

नंदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहा जाना बेहद दुखद है एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। कालजयी व मृत्युंजयी सनातन संस्कृति का महापर्व शुरू से ही इन सनातन द्रोहियों को रास नहीं आ रहा है। तमाम दुष्प्रचार और षड्यंत्रकारी बयानों के बाद भी हिन्दू जनमानस के अपार उत्साह ने इन्हें विचलित कर दिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम योगी के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 की व्यवस्थाओं और प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। अब तक देश-विदेश के 54 करोड़ से अधिक श्रद्धालु सकुशल मां त्रिवेणी की गोद में स्नान कर चुके हैं। अभी भी अथाह जनसमूह अनवरत तीर्थराज प्रयाग की ओर अग्रसर है । यह अद्भुत और अद्वितीय दृश्य देखकर विपक्ष को अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसलिए बौखलाहट में विपक्ष लगातार इस तरह का जहर उगल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें