क्षेत्र के इरादतगंज फ्लाईओवर के समीप शनिवार देर रात एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार को बादलगंज गांव के कुछ चरवाहे, मवेशी चराते हुए इरादतगंज फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे।
क्षेत्र के इरादतगंज फ्लाईओवर के समीप शनिवार देर रात एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शनिवार को बादलगंज गांव के कुछ चरवाहे, मवेशी चराते हुए इरादतगंज फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर बोरे में लिपटे नरकंकाल पर पड़ी। चरवाहों ने गांव लौटकर बोरे में लपेटकर रखे नरकंकाल के बारे में गांववालों को बताया।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात घूरपुर पुलिस पहुंची और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंकाल के पैर में नीला जींस और गले के पास मफलर लपेटा है। कंकाल मिलने वाले जगह के पास ही जूते रखे थे। कंकाल को देखने से हत्या का मामला लग रहा है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी घूरपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि देखने से ट्रेन दुर्घटना लग रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।