फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिलाओं को विशेष भागीदार बनाएं : अशोक

Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- कांग्रेस यमुना पार अध्यक्ष अशोक पटेल तथा पूर्व प्रमुख राधा कोटार्य कीनेतृत्व
विज्ञापन
यमुना पार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ने जसरा बाजार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा कोटार्य के आवास पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा गांव-गांव में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पटेल ने कहा कि युवा, मजदूर और किसान कांग्रेस की ओर आशा से देख रहे हैं, राहुल गांधी पर देश के लोगों का भरोसा बढ़ा है। युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है, जो उनके साथ हुए छल का परिणाम है। राहुल गांधी ने छात्रों से सीधा संवाद कायम कर एक अनूठा प्रयोग किया है। इस मौके पर घनश्याम कोटार्य, मयंक, पवन मालवीय, इंद्र भूषण द्विवेदी, लोकेंद्र पटेल, बृजेश गौतम, सुरेंद्र सोनकर, जगदंबा पाठक और रमेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें