फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सुरक्षा में बड़ी चूक, अली अहमद के मीडिया से बात करने पर इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 11 Oct 2025 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Atiq Ahmed News : माफिया अतीक अहमद के बेटे की जेल ट्रांसफर के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। अली अहमद के मीडिया से बातचीत करने को गंभीर मामला मानते हुए इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
अली अहमद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट करने के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस दौरान मीडिया के सामने अली की बयानबाजी को गंभीर लापरवाही मानते हुए सुरक्षा टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने पर विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।

दरअसल, जेल से ट्रांसफर के दौरान अली अहमद ने मीडिया के सामने रुककर कहा था, मेरा अल्लाह जानता है कि मैं यहां सुरक्षित रहूंगा या नहीं। मुख्यमंत्री जी से गुजारिश है कि मुझे बेवजह न सताया जाए। अली की यह बयानबाजी सुरक्षा व्यवस्था में चूक मानी गई, क्योंकि ट्रांजिट के दौरान किसी भी बंदी को मीडिया से बातचीत की अनुमति नहीं होती। लेकिन अली की जेल शिफ्ट करते समय पुलिसकर्मियों ने न केवल मीडिया को पास आने दिया, बल्कि अली को बोलने का मौका भी दे दिया, जिससे पूरा मामला विवादों में आ गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अब एस्कॉर्ट टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में यह चूक कैसे हुई और मीडिया को मौके पर पहुंचने की जानकारी किसने दी। मामला यहीं नहीं थमा। अली के झांसी जेल पहुंचने के बाद जेल परिसर के अंदर का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें अली की फुटेज मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड की गई बताई जा रही है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

जेल के भीतर मोबाइल ले जाना है प्रतिबंधित

जेल मैनुअल के मुताबिक, जेल के भीतर मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में वीडियो सामने आने से जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ गए हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गौरतलब है कि अली अहमद 38 महीने से नैनी जेल में बंद था। उसने 30 जुलाई 2022 को प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका था जब उसने मीडिया के सामने खुलकर बात की और अब उसी बयान ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें