फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जंक्शन पर 15 अप्रैल से शुरू होगा महाबदलाव, सिटी साइड में चलेगा ध्वस्तीकरण

Fri, 20 Mar 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। संगमनगरी के मुख्य स्टेशन प्रयागराज जंक्शन को आधुनिक कलेवर देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। संगमनगरी के मुख्य स्टेशन प्रयागराज जंक्शन को आधुनिक कलेवर देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जंक्शन के पुनर्विकास के तहत अगले माह 15 अप्रैल से सिटी साइड में ध्वस्तीकरण और नवनिर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस महाबदलाव के कारण यात्रियों की इंट्री से लेकर ट्रेनों के संचालन तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2023 से ही जंक्शन के पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। सिविल लाइंस साइड में नौ मंजिला इमारत तकरीबन तैयार हो चुकी है। अब इस नई बिल्डिंग पर जंक्शन के सिटी साइड वाले कई कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल्डिंग के ऊपरी फ्लोर को 45 साल के पट्टे पर देने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।

फिलहाल सिटी साइड में तोड़फोड़ शुरू होने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो और तीन से चलने वाली ट्रेनों को सूबेदारगंज शिफ्ट करने या वहां अतिरिक्त ठहराव देने पर विचार किया जा रहा है। इसकी अंतिम रणनीति अगले कुछ दिन में तय हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन की योजना है कि वर्ष 2027 के जनवरी-फरवरी के भारी भीड़ वाले महीनों में यात्रियों का मूवमेंट पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो। स्टेशन पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकास की सुविधा मिले, ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने।

अप्रैल में सिटी साइड में कार्य प्रस्तावित है। यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए संचालन और भीड़ प्रबंधन की नई रणनीति जल्द तैयार कर ली जाएगी। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें