फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई युवती को मारी गोली, एसआरएन में भर्ती

Sun, 16 Feb 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के फतुहा में मायके आई नीलू कुशवाहा(26) को शनिवार रात गोली मार दी गई। घटना की वजह क्या रही और हमला किसने किया, इसका पता देर रात तक नहीं चल सका था। उधर जख्मी हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सरायइनायत के फतुहा निवासी नीलू की शादी झूंसी के चमनगंज निवासी सोनू से हुई है। 16 फरवरी को उसके मायके में एक शादी समारोह है जिसमें शामिल होने के लिए वह एक दिन पहले ही वह घर आई थी। शनिवार रात नौ बजे के करीब वह बाहर निकलकर फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान किसी ने पीछे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर गई। उधर उसकी आवाज सुनकर पहुंचे घरवालों ने लहुलुहान पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।

घरवाले पास ही स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि गोली पीछे से मारी गई जो पीठ से होकर पेट को चीरते हुए पार हो गई। अस्पताल में एसपी गंगापार नरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की लेकिन महिला हमलावर के बारे में कुछ बता नहीं सकी। पुलिस देर रात तक मामले में जांच पड़ताल व परिजनों से पूछताछ में जुटी रही। एसपी गंगापार ने बताया कि फिलहाल न ही हमलावर का पता चल सका है और न ही यह पता चला कि गोली किस विवाद में मारी गई। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें