फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने संगम में लगाई डुबकी, कहा- महाकुंभ आध्यात्मिक चेतना का महासंगम

Mon, 24 Feb 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे ने सोमवार को जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी और पुण्य सलिला भगवती मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे ने सोमवार को जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी और पुण्य सलिला भगवती मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। जप, तप एवं साधना की पुण्य स्थली तीर्थराज प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शिंदे को कुंभ कलश प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया।

विज्ञापन


महाकुंभ आस्था, भारतीय संस्कृति की सनातन परंपरा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम है, जो सम्पूर्ण विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में महाकुंभ का भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित आयोजन संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में बांध रहा है।

विज्ञापन

संगम में डुबकी लगाते महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : अमर उजाला।
एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ को विश्व का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए कहा कि प्रयागराज पवित्र भूमि है। यहां सभी समान हैं। कोई बड़ा-छोटा नहीं, सभी को एक जैसा सम्मान मिलता है। यहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। कहा कि महाकुंभ वसुधैव कुटुंबकम् के भाव को भी सशक्त कर रहा है। प्रयागराज में जुटे संत, श्रद्धालु और साधकों के माध्यम से यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को विश्वभर में एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें