फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः महाकुंभ के निर्माण कार्यो की धीमी गति को लेकर महंत नरेंद्र गिरि ने जताई नाराजगी

Fri, 07 Feb 2020 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
narendra giri - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है 2019 में प्रयागराज में जो कुंभ का आयोजन हुआ है उसके लिए अधिकारियों ने दो-तीन साल पूर्व ही बजट केंद्र सरकार से मांग लिया था और वहां पर तेजी से काम भी हुआ था। जिसकी वजह से दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन हो सका था। लेकिन हरिद्वार में जिस तरह से बेहद धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहे हैं उससे ऐसा नहीं लगता है कि समय से कार्य पूरा हो पाएगा। 

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कुंभ के कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे जिसकी वजह से प्रयागराज कुंभ का कार्य समय से पूरा हुआ। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से भी उम्मीद की है महाकुंभ के निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि अखाड़ों के अस्थाई निर्माण कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए।

वहीं, अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि ट्रस्ट को लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ट्रस्ट का अध्यक्ष गृहस्थ को बनाया जाना और संतों को उनके नीचे सदस्य बनाए जाना यह अनुचित है,  महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती संत हैं सरकार को उन्हें ही अध्यक्ष बनाना चाहिए था। 
विज्ञापन


सरकार या तो गगृहस्थों को ट्रस्ट में सदस्य बनाती या फिर संतो को ही बनाती। लेकिन गृहस्थ की अध्यक्षता में साधु संतों को सदस्य बनाया जाना यह सरकार का अनुचित कदम है। उन्होंने कहा है कि ट्रस्ट में शामिल संत यदि संत की गरिमा जानते हैं तो उन्हें अपना नाम ट्रस्ट से वापस ले लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें