फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अयोध्या में सुरक्षा के बीच महंत लापता, प्रयागराज जाने की बात कह मंदिर से निकले थे

Tue, 17 Jan 2023 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोतवाली के रायगंज पुलिस चौकी के बगल स्थित नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास (75) संदिग्ध परिस्थितियों में 10 जनवरी से लापता हैं। पुलिस ने सोमवार रात एक स्थानीय नागरिक की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के रायगंज पुलिस चौकी के बगल स्थित नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास (75) संदिग्ध परिस्थितियों में 10 जनवरी से लापता हैं। पुलिस ने सोमवार रात एक स्थानीय नागरिक की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की है। इस मंदिर पर अगस्त 2022 में हुए कब्जेदारी के विवाद के बाद से ही अभी तक दो पुलिसकर्मी मंदिर व महंत की सुरक्षा में तैनात हैं।

विज्ञापन


ऐसे में प्रश्न खड़ा हो रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद से महंत कहां लापता हो गए और इसकी सूचना पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मंदिर में रह रहे लोगों के अनुसार वह माघ मेले में प्रयागराज जाने की बात कह रहे थे। अब उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें