श्रृंगवेरपुर धाम में निषादराज पार्क के बगल महंत कमल नयन दास जी महाराज तीन दिन से अनशन पर बैठे हैं। आरोप है कि पार्क निर्माण में बिना पूर्व सूचना के संस्थान के नाम दर्ज 12 बीघे 2 विश्व व में 5 बीघे भूमि को अधिग्रहण किया जा रहा है। हनुमानगढ़ी रामचौरा स्थित बारहमुखी हनुमान मंदिर आश्रम के महंत कमल नयन दास जी महाराज के अनुसार गाटा संख्या 1935 जो राजस्व अभिलेखों में 12 बीघा 2 बिस्वा रामजानकी पंचमुखी हनुमान के नाम दर्ज है। इसी भूमि के बगल भव्य निषाद पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
आरोप है कि निर्माण संस्था बाउंड्रीवाल पंचमुखी हनुमान जी की भूमि तक आने लगी है। जानकारी लेने पर पता चला कि जो भी जमीन अधिग्रहण की गई है उसके बदले अनयत्र स्थान पर जमीन आवंटित की जाएगी। इसी बात से नाराज महंत कमल नयन दास जी महाराज संस्थान की भूमि पर टेंट लगाकर तीन दिन से लगातार अंशन कर रहे हैं।
हालांकि एसडीएम सोरांव ने महाराज जी को कई बार मनाने की कोशिश किया, परन्तु वह यह कहकर इनकार कर रहे हैं कि रामजानकी के नाम दर्ज भूमि को वह भव्य शिक्षण संस्थान का रूप देंगे। जिसमें अनाथ बच्चे वह बेसहारा बच्चों का भव्य विद्यालय खुलवा आएंगे जिसे इस क्षेत्र का कायाकल्प निशुल्क पढ़ाई हुआ खानपान रहने की व्यवस्था बच्चों की वह आश्रम देगा