फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशवाई में शामिल होने ऑस्ट्रिया से पहुंचे महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद

Mon, 31 Dec 2018 05:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
महामंडलेश्वर महेश्वरानंद का स्वागत करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक जनवरी को महानिर्वाणी अखाड़े की पेशवाई में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रिया से स्वामी महेश्वरानंद रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ तमाम विदेशी भक्त भी प्रयागराज पहुंचे। यूरोप के तमाम देशों में योग की अलख जगाने की वजह से उन्हें विश्वगुरु की भी उपाधि मिली हुई है।

विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन पर उनकी अगुवाई भाजपा नेता राकेश शुक्ला ने की। सिविल लाइंस स्थित एक नवनिर्मित होटल में ही उन्होंने विश्राम किया।तीन दिन वे प्रयागराज में रहेंगे। दरअसल महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद का मुख्य आश्रम ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में है।

पिछले कुंभ के दौरान विश्वगुरु के शिविर में 800 से ज्यादा विदेशी भक्तों ने प्रवास किया था। इस बार पेशवाई में शामिल होने के बाद वे शाही स्नान में शामिल होने के लिए प्रयागराज आएंगे। महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद ने बताया कि इस बार वे शिविर नहीं लगा रहे हैं। महानिर्वाणी अखाड़े में ही वे प्रवास करेंगे। रविवार को उनके साथ 20 विदेशी भक्त एवं स्लोवाकिया के एक मंत्री भी प्रयागराज पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें