फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : 183 देशों के 6206 शहरों में देखी गई महाकुंभ की वेबसाइट, 33 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं अवलोकन

Mon, 06 Jan 2025 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएम योगी ने डिजिटल महाकुंभ के संकल्प को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की वेबसाइट https://kumbh.gov.in छह अक्तूबर 24 को लांच की थी। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख पांच हजार 667 यूजर्स ने इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
महाकुंभ का लोगो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष छह अक्तूबर को लांच हुई महाकुंभ वेबसाइट का अब तक 183 देशों में लोग अवलोकन चुके हैं। इन देशों के 6206 शहरों के 33 लाख से ज्यादा यूजर्स महाकुंभ वेबसाइट पर आकर तमाम जानकारी हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि महाकुंभ की वेबसाइट सबसे ज्यादा लॉगिन भारत के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी आदि देशों में हो रहा है।

सीएम योगी ने डिजिटल महाकुंभ के संकल्प को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की वेबसाइट https://kumbh.gov.in छह अक्तूबर 24 को लांच की थी। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख पांच हजार 667 यूजर्स ने इस वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


इन देशों में यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका समेत सभी कांटिनेंट्स के लोग शामिल हैं। वेबसाइट पर आने वाले टॉप-5 देशों की बात करें तो भारत तो नंबर एक पर है ही तो वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी से भी लाखों लोग प्रतिदिन वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। वेबसाइट की तकनीकी टीम के अनुसार जैसे-जैसे महाकुंभ करीब आ रहा है वैसे-वैसे यूजर्स की संख्या लाखों में पहुंचती जा रही है।

बता दें योगी सरकार महाकुंभ को डिजिटल महाकुंभ के रूप में प्रस्तुत कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स बनाए गए हैं। इसी में महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट भी है। इस वेबसाइट पर श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ से संबंधित तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें कुंभ से जुड़ी परंपराओं, कुंभ की महत्ता, आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ कुंभ पर किए गए अध्ययन की विस्तृत जानकारियां दी गई हैं। प्रमुख स्नान पर्व, क्या करें-क्या नहीं और कलाकृतियों को विस्तार से बताया गया है। इसके अतिरिक्त ट्रैवल और स्टे, गैलरी, क्या नया हो रहा है आदि जानकारी भी वेबसाइट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें