प्रयागराज हादसे के बाद पुलिस ने देर रात से ही मेले में जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी। जिले की सीमाओं को सील कर दिया और यातायात पुलिस ने 7 आपातकालीन योजनाएं लागू कर भीड़ पर काबू पाया। इसके अनुसार ही श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने दिया गया।
मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर की सीमाओं पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा भीड़ को काबू करने के लिए विभिन्न जगहों पर सात आपातकालीन योजनाओं को लागू किया गया था।
- नीरज पांडेय, डीसीपी यातायात
मृतकों में इनकी हुई पहचान
मनित्रा देवी(50) पत्नी फूलचंद्र विश्वकर्मा निवासी सरायममरेज प्रयागराज nबासुंती पोद्दार(61) पत्नी रविंद्रनाथ पोद्दार निवासी टॉलीगंज, कोलकाता nराजरानी देवी(60) पत्नी जगरूप यादव निवासी सोसुना, थाना गोह, जनपद औरंगाबाद बिहार nगुलाबी देवी(73) पत्नी बिहारी यादव निवासी रामविशनपुर, देहपुरी, सुपौल बिहार nशिवराज गुप्ता(64) निवासी झारखंड nरामअवध शर्मा(65) निवासी अज्ञात, गुलइचा देवी(60) निवासी अज्ञात nएक मृतक की पहचान बराक घाटी के हैलाकांडी जिले के नीतिरंजन रॉय के रूप में हुई है। चार मृतक कर्नाटक के बेलगावी के हैं।
घायलों में ये शामिल
विमला देवी(65) पत्नी प्रेम कुमार निवासी परसपुर, जनपद गोंडा nशीला सोनी (66) निवासी छतरपुर, मप्र nगुड़िया पांडेय निवासी औरैया गुड़िया का बेटा nनगीना देवी (56)पत्नी कृपाशंकर मिश्रा निवासी आवास विकास झूंसी