पूर्व रेलवे कोलकाता प्रयागराज के लिए महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मेला अवधि में हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, हावड़ा-भिंड एवं हावड़ा-टूंडला के बीच अलग-अलग तिथियों में इनका संचालन होगा। हावड़ा-टूंडला के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
मालदा टाउन से प्रयागराज रामबाग के लिए 03409 का संचालन 02, 04, 09, 18, 23, 25 जनवरी, 06, 08, 15, 20 एवं 22 फरवरी को होगा। वापसी में प्रयागराज रामबाग से 03410 की रवानगी 03, 05, 10, 19, 24, 26 जनवरी, 07, 09, 16, 21 एवं 23 फरवरी को चलेगी। इसी तरह हावड़ा से टूंडला के लिए 03021 का संचालन 01 से 08 जनवरी, 16, 20, 24 जनवरी, 05, 07, 14, 21 एवं 26 फरवरी एवं टूंडला से 03022 की रवानगी 03 से 10 जनवरी, 18, 22 जनवरी, 07, 09, 16, 23 एवं 28 फरवरी की होगी। 03029 का संचालन हावड़ा से 23 जनवरी, छह एवं 20 फरवरी को एवं वापसी में 03030 की रवानगी टूंडला से 25 जनवरी, 06 और 22 फरवरी को होगी।
हावड़ा से ही टूंडला के लिए एक अन्य स्पेशल ट्रेन संख्या 03023 की रवानगी 20, 22, 23 जनवरी एवं 16, 17, 18 और 20 फरवरी को होगी। वापसी में 03024 का संचालन टूंडला से 21, 23, 24 जनवरी, 17, 18, 19 एवं 21 फरवरी को होगा। हावड़ा से टूंडला के एक और महाकुंभ स्पेशल 03025 की रवानगी 28 फरवरी एवं टूंडला से 03026 की रवानगी एक मार्च को होगी। वहीं, हावड़ा से भिंड के लिए वाया प्रयागराज जंक्शन महाकुंभ स्पेशल 03031 की रवानगी एक, 16 जनवरी, 19 फरवरी को एवं भिंड से 03032 का संचालन दो, 19 जनवरी, 20 फरवरी को होगा। हावड़ा से भिंड के लिए एक अन्य ट्रेन 03033 का संचालन 26 जनवरी एवं वापसी में भिंड से 03034 की रवानगी 27 जनवरी को होगी। ब्यूरो