श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन
संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया और बड़े हनुमानजी के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। महाकुंभ में अपने दौरे के दौरान सीएम ने राजस्थान मंडपम का भी निरीक्षण किया, जहां राजस्थान से जाने वाले यात्रियों के लिए पंडाल बनाए गए हैं। उन्होंने यात्रियों के ठहराव की सुविधाओं और यात्रा के प्रचार-प्रसार से जुड़ी आकर्षक सामग्री की सराहना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान मंडपम में ही रात्रि विश्राम भी किया।