फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का महाकुंभ : साल स्लीपर टूटने से नागवासुकि पुलिया धंसी, आवागमन ठप

Mon, 30 Dec 2024 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिया टूटने के बाद आवागमन ठप हो गया है। मरम्मत शुरू करा दी गई है। नागवासुकि पुलिया टूटने की घटना रविवार को दिन में करीब 11 बजे हुई। बसावट का सामान लाद कर टेंट प्रदाता कंपनी का ट्रैक्टर नागवासुकि के सामने सेक्टर छह में प्रवेश कर रहा था।
विज्ञापन
महाकुंभ में सेक्टर छह में मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को गंगापार उतारने के लिए बनाए गए पांटून पुलों और पुलियों की पोल एक-एक कर खुलती जा रही है। मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली नागवासुकि पांटून पुलिया रविवार को टूट गई। इससे एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद मेला क्षेत्र में सड़कों-पुलों के अस्थायी निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिया टूटने के बाद आवागमन ठप हो गया है। मरम्मत शुरू करा दी गई है। नागवासुकि पुलिया टूटने की घटना रविवार को दिन में करीब 11 बजे हुई। बसावट का सामान लाद कर टेंट प्रदाता कंपनी का ट्रैक्टर नागवासुकि के सामने सेक्टर छह में प्रवेश कर रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली समेत जैसे ही पुलिया पर चढ़ा, साल स्लीपर चरमराकर टूट गए। इसी के साथ पुलिया धंसने से ट्रैक्टर पलट गया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया। संयोग था कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। घंटों मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालकर वहां से हटाया गया। वहीं, पुलिया धंसने से यातायात ठप हो गया। देर रात तक इस पुलिया से आवागमन शुरू नहीं हो सका था।

लोक निर्माण विभाग के जेई-ठेकेदारों ने मौके पर पहुंचकर नए सिरे से मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया है। इससे पहले शनिवार को ओल्ड जीटी पांटून पुल के दो पीपे धंस गए थे। इस पांटून पुल के साल स्लीपर भी कई जगह दबकर टूट गए हैं और गड्ढे नजर आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि कमोवेश सभी पांटून पुलों में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। 13 जनवरी को महाकुंभ का प्रथम पौष पूर्णिमा का स्नान है। समय रहते अगर इस ओर आला अफसरों ने संजीदगी नहीं दिखाई तो दिक्कतें बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें