फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Fire : सेक्टर 19 के पंडाल में 20 मिनट की आग... हजारों के मोबाइल-नकदी खाक; जनहानि न होने से राहत

Fri, 21 Feb 2025 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

हादसे में कोई जनहानि नहीं है। बताया जाता है कि हादसे में कुछ महिलाएं झुलस गई हैं, जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आग पर काबू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है। बताया जाता है कि हादसे में कुछ महिलाएं झुलस गई हैं, जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अफरातफरी में लोगों का कुछ सामान आग की भेंट चढ़ गया है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार 10-12 मोबाइल फोन आग में जल गये हैं। जहां आग लगी उस पंडाल के व्यवस्थापक अशोक शुक्ला ने बताया कि रात 10 बजे भोजन करने के बाद सभी लोग लेट गए थे। आग रात करीब 11 बजे लगी। जिस पंडाल में आग लगी उसमें 10 लोग सो रहे थे। 

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। अशोक शुक्ला ने बताया कि इस पंडाल में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे। सभी सो रहे थे। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता कि आग बीड़ी पीने से लगी होगी। अभी कुछ पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


शुक्ला के अनुसार आग लगते ही अफरातफरी मची और लोग उठकर यहां-वहां भागे। आग की लपटों में पंडाल और गद्दे जल गये हैं। सरकारी सोफा भी जलकर राख हो गया है। जिस समय आग लगी उस समय कुछ लोग अपना मोबाइल चार्ज कर रहे थे। जैसे ही आग लगी तो लोग अपना फोन छोड़कर भागे। जब आग शांत हुई तो पता लगा कि करीब 10-12 मोबाइल जल चुके थे। 

हादसे में एक श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के रुपये भी जले हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि आग लगी तो एक माता जी के पैसे भी जल गये। बाद में उन्होंने बताया कि करीब 80 हजार का नुकसान हो गया है। नोच 500 के थे जो जल गये। 

बताते हैं कि आग पर लगभग 20 मिनट में काबू पा लिया गया था। हादसे के बाद अग्निशमन विभाग के लोग यह जानकारी करने में जुटे हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल हादसे का कारण समझ नहीं आ सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें