78 विमानों से 12497 यात्रियों की हुई आवाजाही
ट्रेनों के साथ विमानों से भी महाकुंभ के मौके पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है। माघी पूर्णिमा पर बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर 78 विमानों से 12497 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 21 नॉन शेड्यूल विमान से 26 यात्रियों का आगमन एवं 22 नॉन शेड्यूल विमान से 88 यात्री यहां से रवाना हुए।
माघी पूर्णिमा पर सर्वाधिक 15 विमान स्पाइस जेट के यहां पहुंचे। इसके अलावा इंडिगो के 12, एयर इंडिया के 05, एलाइंस एयर के 04 एवं अकासा एयर के 03 विमान का आगमन एवं प्रस्थान हुआ। बुधवार को इन विमानों से 6255 यात्रियों का आगमन एवं 6242 की रवानगी हुई। इस दौरान विमानन कंपनी इंडिगो के दो विमान निरस्त भी हुए।