फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, राष्ट्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Thu, 06 Feb 2025 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते हुए उन्होंने देश की शांति, एकता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा कि इस पावन संगम में खड़े होकर दिव्यता का आलिंगन होता है।
विज्ञापन
मणिपुर के सीएम एन बीरेन ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने इस अलौकिक क्षण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव बताया। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाते हुए उन्होंने देश की शांति, एकता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। स्नान के पश्चात मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा कि इस पावन संगम में खड़े होकर दिव्यता का आलिंगन होता है। इसका शीतल जल केवल शरीर को नहीं, बल्कि आत्मा को भी शुद्ध करता है और जीवन के समस्त बोझ हर लेता है। इस शुभ अवसर पर उनके साथ मणिपुर सरकार के मंत्री मंडल सहयोगी व विधायक भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का कैबिनेट मंत्री नंदी ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मणिपुर के सीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें