फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: आग लगने के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शुरू की पड़ताल

Sun, 19 Jan 2025 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

सेक्टर 19 स्थित श्री करपात्र धाम एवं गीता प्रेस के शिविर में लगी आग की जांच मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार वर्मा को दी गई है। वह आग लगने के कारणों की जांच करने के अलावा इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेंगे। मजिस्ट्रेट ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महाकुंभ आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 19 स्थित श्री करपात्र धाम एवं गीता प्रेस के शिविर में लगी आग की जांच मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार वर्मा को दी गई है। वह आग लगने के कारणों की जांच करने के अलावा इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेंगे। मजिस्ट्रेट ने जांच भी शुरू कर दी है। सेक्टर 19 स्थित शिविरों में दिन में करीब चार बजे आग लगी थी। प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने की बात कही जा रही है। इसमें 300 से अधिक कॉटेज जल के राख हो गए हैं।

घटना की गंभीरता और आग की भयावहता को देखते हुए मजिस्ट्रे से जांच कराने का आदेश दिया गया है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि जांच सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट आग लगने के कारण, इससे हुए नुकसान समेत सभी पहलुओं की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रूप से सिलेंडर रखने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

आग की घटना के बाद यह भी चर्चा रही कि कई शिविरों में अवैध तरीके से सिलेंडर रखे गए हैं। कई लोगों ने बिना कनेक्शन के पांच लीटर के सिलेंडर भी रखे हैं। इससे खतरा बना रहता है। मेलाधिकारी की ओर से इसकी जांच के भी आदेश दिए गए हैं। मेलाधिकारी का कहना है कि कोई भी अवैध तरीके से सिलेंडर न रखने पाए इसे सुनिश्वित किया जाएगा। इसके लिए जांच लगातार जारी रहेगी।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पुराने स्वरूप में उसी स्थान पर बनाए जाएंगे शिविर
भीषण आग में राख हुए श्री करपात्र धाम और गीता प्रेस के शिविर पुराने स्वरूप में उसी स्थान पर बनाए जाएंगे। इसके लिए आदेश दे दिया गया है। दो दिन में शिविर तैयार करने के लिए कहा गया है। तब तक के श्रद्धालुओं को दूसरे शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है।

टेंट के बजाय दोनों संस्थाओं के कॉटेज सरपत से खास तरीके से बनाए गए थे। इनके निर्माण के लिए विशेषज्ञ कारिगरों को बुलाया गया था। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि दोनों संस्थाओं के शिविर पुराने स्वरूप में बनाए जाएंगे। इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गया है। उनका कहना है कि दो दिनों में शिविर तैयार करने के लिए कहा गया है। मेलाधिकारी ने बताया कि इनका निर्माण होने तक श्रद्धालुओं को दूसरे शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें