फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: कुरुक्षेत्र से जंगम जाति के लोग पहुंचे संगम, शिव विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं से लेते हैं भिक्षा

Mon, 06 Jan 2025 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज

सार

कुरुक्षेत्र से जंगम जाति के संत भी संगम पहुंच गए हैं। सिर पर सजे नाग और मोर मुकुट उन्हें अन्य साधु-संतों से अलग करते हैं। महाकुंभ के दौरान ये संत शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनाकर लोगों से भिक्षा मांगते हैं।
विज्ञापन
बाबा सोम गिरि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमनगरी जपतप और दान-पुण्य के लिए जानी जाती है। 13 जनवरी से महाकुंभ स्नान पर्व शुरू हो जाएगा। इससे पहले जहां एक ओर साधु-संत शाही स्नान करने के लिए बेताब हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र से जंगम जाति के संत भी संगम पहुंच गए हैं। सिर पर सजे नाग और मोर मुकुट उन्हें अन्य साधु-संतों से अलग करते हैं। महाकुंभ के दौरान ये संत शिव-पार्वती के विवाह की कथा सुनाकर लोगों से भिक्षा मांगते हैं।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से आए सोम गिरि बाबा बताते हैं वह जूना अखाड़े के संन्यासी हैं। वह जंगम जाति से आते हैं। उनके साथ करीब 50 लोग संगम आए हैं। वह लोग भगवान शंकर और पार्वती के विवाह की कथा लोगों को सुनाते हैं। उसके बदले में उनसे एक टल्ली दान लेते हैं।

बाबा ने टल्ली के मतलब को समझाते हुए कहा कि, टल्ली शंकर जी की सवारी नंदी बैल के गले की घंटी है, जिसे वह लोग अपने पास भिक्षा मांगने के लिए पात्र के रूप में रखते हैं। इसमें करीब 150 ग्राम अनाज आता है। खास बात यह है कि यह लोग एक व्यक्ति से सिर्फ एक ही टल्ली भिक्षा लेते हैं।
विज्ञापन


शेषनाग और मोर मुकुट है पहचान
बाबा सोम गिरि अपने सिर पर सजे शेषनाग और मोर मुकुट के बारे में बताते हैं कि यह उनकी जाति की पहचान है। शेषनाग भगवान शंकर का दिया हुआ है। इसके साथ विष्णु भगवान की कलंगी है और कान में माता पार्वती के कर्ण फूल हैं। बाबा का दावा है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने उन्हें अपना पुरोहित माना था और आशीर्वाद दिया था कि जा रे जंगम तू शिव के नाम का जप करके दुनिया में उनका गुणगान करेगा। तभी से उनकी जाति के लोग शिव और पार्वती की महिमा की कथा सुनाकर भिक्षा मांगने लगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें