फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: सनातन धर्म की अलख जगाने प्रयागराज आ रही है पवित्र छड़ी यात्रा, हरिद्वार से हुई है शुरुआत

Tue, 31 Dec 2024 05:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हरिद्वार से श्री दशनाम आवाहन अखाड़े के सैकड़ों साधुओं का जत्था पवित्र छड़ी लेकर महाकुंभ के लिए रवाना हो गया है। एक जनवरी से 27 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पवित्र छड़ी रखी जाएगी।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालु सनातन की अलख जगाने निकली पवित्र छड़ी के भी दर्शन कर सकेंगे। श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़े के सैकड़ों महात्मा इस पवित्र छड़ी को लेकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


आवाहन अखाड़े के साधुओं का जत्था हरिद्वार से पवित्र छड़ी लेकर रवाना
हरिद्वार से यह पावन छड़ी यात्रा शुरू हो चुकी है। छड़ी यात्रा की अगुवाई महाकुंभ में आवाहन अखाड़े के दादा जी धुनी वाले श्रीमहंत गोपाल गिरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि अखाड़े के निर्देशानुसार छड़ी के चार श्री महंत चुने गए हैं जो उनके साथ चल रहे हैं। आवाहन अखाड़े के साधुओं का जत्था भी साथ है।  यह पवित्र छड़ी यात्रा 1 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेगी, जहां विभिन्न स्थानों पर इस यात्रा का अखाड़ों के साधु-संत और श्रद्धालु स्वागत करेंगे। 

आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी छड़ी यात्रा की शुरुआत 
इस छड़ी यात्रा की शुरुआत के इस साल 1220 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे आवाहन अखाड़े के श्री महंत गोपाल गिरी का कहना है कि आदिगुरु शंकराचार्य जी के नेतृत्व में आज से 1220 वर्ष पूर्व अखाड़ा श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन नागा संन्यासी के 550 महात्माओं और श्रीमहंत द्वारा भारत के सनातन धर्म के मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए यह छड़ी यात्रा शुरू की गई थी। इस बार प्रयाग महाकुंभ में अखाड़ा श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन नागा संन्यासी को 1478 वर्ष हो रहे हैं और 2025 में आवाहन अखाड़ा 123वां महाकुंभ स्नान करने जा रहा है। उनके साथ यह पवित्र छड़ी भी स्नान करेगी। एक जनवरी 2025 से 27 फरवरी तक यह पवित्र छड़ी प्रयागराज महाकुंभ में आवाहन अखाड़े के छावनी में दर्शन के लिए रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें