12 किमी लंबे घाटों पर महाकुंभ में मिलेगी स्नान की सुविधा
08 किमी लंबे घाटों पर 2019 के कुंभ में लगी थी पुण्य की डुबकी
04 किमी तक बढ़ेगा घाटों का दायरा
2 स्थानों पर भीड़ का दबाव बांटने के लिए विकसित किए जाएंगे नए संगम तट
इस बार चार चार किमी तक घाटों का विस्तार करते हुए कुल 12 किमी लंबे घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। पहली बार संगम नोज की तरह दो नए संगम तट विकसित किए जाएंगे, ताकि देश-दुनिया के हर कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम स्नान का लाभ मिल सके। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी।