फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Fire: सेक्टर 18 में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

Fri, 07 Feb 2025 12:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर

सार

Mahakumbh Fire Accident: बताया गया है कि यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी। हालांकि आग किन कारणों से लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएफओ का दावा है आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी टीम - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahakumbh Fire News: प्रयागराज के महाकुंभ नगर के सेक्टर 18 में आग लग गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी आग बुझाने में जुट गए। यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आग शिविर के किचन में लगी थी। जहां रखे गैस सिलेंडर के फटने से हादसा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। सीएफओ का दावा है कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित सेक्टर 18 में यह घटना घटी। काफी दूर से आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी।
 

इससे पहले 30 जनवरी को छतनाग और झूंसी में लगी थी आग
महाकुंभ से सटे छतनाग गांव के किनारे अवैध रूप से बनी टेंट सिटी ''जस्ट ए शिविर' में 30 जनवरी को आग लगी थी। जिसमें 15 लग्जरी कॉटेज राख हो गए थे। शुरुआत जांच में 
विज्ञापन


19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और बांस-फूस के बने कई कॉटेज जलकर राख हो गए थे। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे एलपीजी सिलेंडर धमाके के साथ फटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें