मिर्जापुर मार्ग
बड़े वाहन मिर्जापुर रोड स्थित रज्जू भइया जंक्शन से दाहिने मुड़कर वाया सरस्वती हाईटेक मार्ग सरस्वती हाईटेक पश्चिमी 1, 2, 3, 4 पार्किंग स्थल में पार्क होंगे। यहां से पैदल चलकर श्रद्धालु सेक्टर-24 व 25 के स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे। इन पार्किंग के भरने की दशा में बड़े वाहन रिंग रोड के पास मिर्जापुर मार्ग, शिव मंदिर के सामने से सरस्वती हाईटेक पूर्वी 1 व 2 पार्किंग में पार्क हाेंगे। यहां से शटल बस से श्रद्धालु सरस्वती हाईटेक पश्चिमी पार्किंग और फिर पैदल चलकर सेक्टर-24 व 25 के स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे।
छोटे वाहन मिर्जापुर मार्ग पर रज्जू भइया जंक्शन से दाहिने मोड़कर सरस्वती हाईटेक सिटी मार्ग, आर्यकुलम तिराहा, पाल तिराहा मार्ग से क्रमानुसार देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी, देवरख उपरहार पार्किंग दक्षिणी, टेंट सिटी पार्किंग व ओमेक्स सिटी पार्किंग में जाएंगे। यहां से पैदल चलकर श्रद्धालु सेक्टर-24 के घाटों पर स्नान कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सरस्वती हाईटेक पश्चिमी पार्किंग से जनपदीय मदनुआ ग्राम पार्किंग में भी वाहन भेजे जाएंगे। इसके अलावा हयात हाॅस्पिटल से होकर गंजिया उत्तरी तथा दक्षिणी पार्किंग में भी वाहन पार्क कराए जाएंगे।
रीवां, बांदा-चित्रकूट मार्ग
बड़े वाहन मामा-भांजा तिराहा बैरियर ड्यूटी प्वाइंट से दाहिने डायवर्ट कर एफसीआई मार्ग पर दाहिने तरफ स्थित चाका ग्राम गंगा नगर (एफसीआई रोड) पार्किंग और फिर धनुहा पार्किंग में जाएंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल एफसीआई मार्ग से मल्हरा आरओबी नैनी होकर हयात हाॅस्पिटल होकर अरैल घाट पहुंचेंगे। छोटे वाहन मामा-भांजा तिराहा बैरियर ड्यूटी बिंदु से दाहिने डायवर्ट कर एफसीआई मार्ग से इंदलपुर मार्ग स्थित इंदलपुर कृषि भूमि पार्किंग एक व दो में पार्क होंगे।
फिर श्रद्धालु पैदल खान चौराहा/महेवा चौराहा होकर महेवा घाट व दाहिने मुड़कर अरैल घाट पहुंचेंगे। इंदलपुर पार्किंग के भरने पर एफसीआई मार्ग जनपदीय धनुआ सीओडी पार्किंग का इस्तेमाल होगा। यहां से श्रद्धालु पैदल अरैल घाट पहुंच सकेंगे। अतिरिक्त व्यवस्था में छोटे वाहनों को मामा-भांजा तिराहा से डांडी तिराहा बैरियर बिंदु से बाएं मोड़कर मड़ौका आश्रम मार्ग से महेवा पश्चिम पट्टी व मीरखपुर पार्किंग में भेजा जाएगा।
यहां से श्रद्धालु पैदल संकट मोचन मार्ग से मेला क्षेत्र में बने स्नान घाटों में स्नान कर सकेंगे। छोटे वाहन रीवां मार्ग से लेप्रोसी चौराहा से आगे बायीं तरफ लिंक मार्ग से नवप्रयागम विस्तार पार्किंग में भी पार्क कराए जाएंगे। यहां नवप्रयागम पश्चिमी, पूर्वी पार्किंग व लेप्रोसी चौराहा स्थित लेप्रोसी अस्पताल पार्किंग में भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
शहर व कौशाम्बी मार्ग
बड़े वाहन कौशाम्बी मार्ग से जीटी मार्ग स्थित नेहरू पार्क बैरियर ड्यूटी बिंदु से बाएं, दाहिने मुड़कर क्रमशः नेहरू पार्क व एयरफोर्स मैदान पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु शटल बस से बालसन व फिर पैदल मार्ग से जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से काली रैंप होकर अपर संगम मार्ग से संगम जाएंगे। छोटे वाहनों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था व श्रद्धालुओं के आगे बढ़ने का मार्ग यही रहेगा।
शहर क्षेत्र में गऊघाट मार्ग से आने वाले ओल्ड जीटी/गऊघाट/यमुना बैंक रोड व पुराने शहर कीडगंज, मुट्ठीगंज व चौक की तरफ आने वाले छोटे वाहन क्रमानुसार दधिकांदो पार्किंग, एडीसी मैदान (दो पहिया), ईसीसी मैदान व जमुना क्रिश्चियन कॉलेज में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल मार्ग से सीमेंट्री मार्ग, बैरहना चौराहा, बांगड़, हर्षवर्धन चौराहा से मेला क्षेत्र में जाएंगे।
लखनऊ-कानपुर मार्ग
बड़े वाहन मलाक हरहर चौराहा (नवनिर्मित छह लेन ब्रिज के नीचे) से सर्विस लेन होकर बेला कछार पार्किंग-01 व बेला कछार पार्किंग-02 में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु पैदल पांटून पुल पारकर मेला क्षेत्र में बने स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे। इसके भरने पर चंपतपुर हनुमान मंदिर, हथिगंहा कृषि भूमि पार्किंग, नवाबगंज बाईपास आदमपुर-01 पार्किंग, नवाबगंज बाईपास आदमपुर-02 पार्किंग, नवाबगंज बाईपास आदमपुर एनएचएआई पार्किंग, नवाबगंज बाईपास घाटमपुर पार्किंग, नवाबगंज जायसवाल की बाग पार्किंग में पार्क होंगे और यहां से शटल बस से बेला कछार व फिर उपरोक्त रास्ते से आगे बढ़ेंगे।
छोटे वाहन मलाक हरहर चौराहा (नवनिर्मित छह लेन ब्रिज के नीचे) से सर्विस लेन होकर वाया नवनिर्मित स्टील ब्रिज से स्टैनली जंक्शन, मजार चौराहे से दाहिने सलोरी आरओबी से होते हुए आईईआरटी पार्किंग होकर बड़ा बघाड़ा पार्किंग-03, बड़ा बघाड़ा पार्किंग-02, बड़ा बघाड़ा पार्किंग-01, बेली कछार पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालु सेक्टर-नौ तथा सेक्टर-छह बेला कछार पर बने स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे।
शहर क्षेत्र में वाया फाफामऊ तेलियरगंज मार्ग
मलाक हरहर व फाफामऊ से आने वाले छोटे वाहन चंद्रशेखर आजाद सेतु होकर तेलियरगंज चौराहे से बाएं मुड़कर रेलवे अंडर ब्रिज से गंगेश्वर महादेव पार्किंग, बेला कछार-2 में भेजे जाएंगे। यहां से श्रद्धालुओं को पैदल पार्किंग स्थलों के समीप स्थित घाटों पर स्नान करने की सुविधा होगी। मलाक हरहर व फाफामऊ से पैदल आने वाले श्रद्धालु चंद्रशेखर आजाद सेतु पारकर फाफामऊ लूप से मेला क्षेत्र सेक्टर-नौ में बने स्नान घाटों पर स्नान कर सकेंगे।
अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग
बड़े वाहनों को वाया सिक्स लेन ब्रिज होकर बेला कछार पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। यहां से पैदल पीपा पुल पार करके श्रद्धालु स्नान घाट पर जाएंगे। पार्किंग भरने पर वाहन क्रमानुसार मलाक हरहर भदरी पार्किंग, शिवगढ़ बाईपास भावापुर-01, शिवगढ़ बाईपास भावापुर-02, शिवगढ़ बाईपास राजापुर मकसूदन-01, शिवगढ़ बाईपास राजापुर मकसूदन-02, शिवगढ़ बाईपास राजापुर मकसूदन-03, शिवगढ़ बाईपास राजापुर मकसूदन-04 पर भेजे जाएंगे। इन पार्किंगों से श्रद्धालु शटल बस से बेला कछार पार्किंग और फिर पैदल आगे बढ़ेंगे।
छोटे वाहन प्रतापगढ़-सोरांव मार्ग से आगे बढ़कर बाएं गोहरी मार्ग से शांतिपुरम तिराहा, पानी की टंकी और फिर दाहिने मोड़कर बेला कछार-2 में भेजे जाएंगे। यातायात का दबाव बढ़ा तो पानी की टंकी से आगे बढ़ते हुए फाफामऊ-बसना नाला मार्ग होकर फाफामऊ मार्केट तिराहा से फाफामऊ यू-टर्न लेकर फाफामऊ-सहसों मार्ग से 40 नं गोमती होकर थरवई-सहसों मार्ग पर दाहिनी ओर स्थित शिवबाबा पार्किंग में छोटे वाहन भेजे जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सात प्रमुख मार्गों को चिह्नित कर यातायात प्लान बनाया गया है। प्रयास यही है कि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से स्नान कर वापस जा सकें। - अजयपाल शर्मा, नोडल अफसर महाकुंभ