खुल्दाबाद निवासी संजय कुमार सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को माफिया अतीक का करीबी बताकर आरोपियों ने जमीन छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की है। एयरपोर्ट थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को शिकायत में संजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने पीपल गांव निवासी भगौती ने साल 1993 में 15 हजार में जमीन रजिस्टर्ड इकरारनामा लिखवाकर दे दिया। इसके बाद कब्जा भी मौके का करा दिया। उक्त जमीन पर काबिज हैं। इस बीच कई बार रजिस्ट्री बैनामा करने के लिए कहा गया। लेकिन, भगौती ने आश्वासन देते रहे कि भूमि पर कब्जा दे दिया है। बाद में रजिस्ट्री बैनामा भी कर देंगे। इसके बाद भगौती की मृत्यु हो गई।
आरोप है कि उनके बच्चे फैशन सिंह, प्रेम सिंह चंद्रशेखर व सुमित्रा देवी के नाम वारिस बनकर वरासत दर्ज करवा लिया और उक्त भूमि को फर्जी तरीके से बेच दिया। बीते पांच नवंबर 2024 को विवादित भूमि पर विपक्षीगण आए और कब्जा करने का प्रयास किया। मना करने पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पिटाई कर अपहरण किया और गाड़ी में बिठा लिया। डायल-112 पर पर पुलिस को सूचना दी तो थोड़ी दूर पर गाड़ी के नीचे फेंककर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, थाना प्रभारी को देकर मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई।
आरोप है कि उक्त लोग धमकी दे रहे हैं कि कानूनी कार्यवाही हुई तो परिवार सहित जान से मार डालेंगे। उन लोगों ने खुद को अतीक अहमद के गैंग का बताया है। जिला अदालत से गुहार लगाने के बाद फैशन सिंह व प्रेम सिंह व सौरभ ओझा व सुमित ओझा व उनके पिता अशोक कुमार ओझा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।