महाकुंभ में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई। साथ ही मां गंगा की पूजा अराधना की। बैठक के बाद मीडिया सेंटर में पास हुए प्रस्तावों जानकारी देने के बाद सीएम योगी का काफिया संगम पहुंचा और त्रिवेणी में स्नान किया। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ फोटो भी शूट कराया। सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक और संगम स्नान का फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।