फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : नए साल पर ''स्टेटस'' सिंबल बना महाकुंभ, सोशल मीडिया पर पोस्ट और रील की भरमार

Wed, 01 Jan 2025 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए साल पर महाकुंभ लोगों का स्टेटस सिंबल बन गया है। बच्चे हों, पुरुष हों या फिर महिलाएं, यह सभी की पहली पसंद बन चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग अपने स्टेटस पर महाकुंभ से जुड़ी रील्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर महाकुंभ लोगों का स्टेटस सिंबल बन गया है। बच्चे हों, पुरुष हों या फिर महिलाएं, यह सभी की पहली पसंद बन चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव लोग अपने स्टेटस पर महाकुंभ से जुड़ी रील्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं। महाकुंभ का क्रेज इस कदर है कि सोशल मीडिया पर महाकुंभ से संबंधित रील्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव सामान्य लोग हों या फिर इंफ्लुएंसर्स, सभी मेला क्षेत्र के सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं और फिर इन वीडियो की रील्स बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ शेयर किया जा रहा है। इन्हीं वीडियो और रील्स को लोग अपने वाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया टूल्स पर स्टेटस के रूप में भी सेव कर रहे हैं।

विज्ञापन


वॉट्सएप स्टेटस से लेकर एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स पर महाकुंभ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। महाआयोजन करीब आते देख लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के अनुसार, इस समय लोग महाकुंभ की इमेज, ऑडियो और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से हर कोई महाकुंभ के विषय में अधिक से अधिक जानना और सुनना चाहता है। इस कारण इससे जुड़े वीडियो और रील्स के व्यूज बहुत तेजी से बढ़ते हैं, इसीलिए बड़ी संख्या में इंफ्लुएंसर्स यहां आकर विभिन्न माध्यमों से रील्स और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी भव्य महाकुंभ का कर रहीं प्रचार

ऑनलाइन पेमेंट कंपनियां भी महाकुंभ के प्रचार में जुट गई हैं। इसकी झलक उनके बारकोड स्कैनर में दिखाई दे रही है। पेटीएम समेत कई कंपनियों ने वेंडर्स को नए बारकोड स्कैनर वितरित किए हैं, जिसमें भव्य महाकुंभ की ब्रांडिंग की गई है। इस स्कैनर में बारकोड के ऊपर बड़े अक्षरों में भव्य महाकुंभ लिखा है। स्कैनर में शंख बजाते साधु, मंदिर, स्नान करती महिला, टेंट, संगम, गंगा में तैरते दीप, पांटून ब्रिज, बोट, दही जलेबी और सेल्फी लेते श्रद्धालुओं को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें