फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल पहुंचीं महाकुंभ : बैडमिंटन स्टार बोलीं- यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव

Wed, 05 Feb 2025 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परमार्थ निकेतन शिविर में कल्चर महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए सायना नेहवाल ने कहा कि देश के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं और हम सभी को देश के लिए मेहनत करना है। हमारे देश में बहुत टैलेंट है। बस हमें थोड़ी मेहनत और करनी है।
विज्ञापन
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल महाकुंभ में पहुंचीं, स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए उमड़ रहे हैं। भारत की स्टार शटलर और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल भी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बुधवार को महाकुंभ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें यहां आने का अवसर मिला।

विज्ञापन


आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा अनुभव

साइना ने कहा, इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बनकर विशेष अनुभव हो रहा है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं। उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आएंगे और इसे विश्वभर में प्रसिद्ध बनाएंगे। साइना ने आगे बताया कि वह आज शाम अपने पिता के साथ त्रिवेणी संगम जा रही हैं और भविष्य में अपनी मां के साथ भी यहां आने की इच्छा रखती हैं। साइना ने कहा, यह एक बहुत बड़ा उत्सव है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे यहां आने का अवसर मिला। उन्होंने आगे कहा, मैं खुश हूं कि सभी लोग एकजुट हुए और दिखाया कि हम कितने मजबूत हैं। मुझे गर्व है कि यह उत्सव हमारे देश में हो रहा है।
 

विज्ञापन

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल महाकुंभ में पहुंचीं, स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।

युवाओं को दिया संदेश

साइना नेहवाल ने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आध्यात्मिक आयोजन हमें ऊर्जा और सकारात्मकता से भरते हैं। साइना नेहवाल ने देश के विकास के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, मैं प्रार्थना करती हूं कि हमारा राष्ट्र और अधिक प्रगति करे और उन्नति के नए आयाम छूए। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें