महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में संगम पर भारतीय वायु सेना ने एयरशो किया।
- फोटो : अमर उजाला।
अमूमन संगम नोज के ऊपर से हर रोज कई बार हेलीकॉप्टर पर्यटकों को सैर कराते हैं, लेकिन आज जो तीन हेलीकॉप्टर कलाबाजी करते हुए एक साथ आए वह सामान्य हेलीकॉप्टर से अलग थे। मालूम पड़ा कि वह चेतक हेलीकॉप्टर है। इनका उपयोग एयर शो के दौरान ज्यादा होता है। इसके बाद दो एएन-32 विमान ने अरैल की ओर से प्रवेश किया। इसके आते ही यह तकरीबन तय हो चुका था कि महाकुंभ में एयरफोर्स द्वारा एयर शो दिखाया जा रहा है। एएन-32 के जाते ही अचानक सुखोई की गर्जना से पूरा महाकुंभ क्षेत्र गूंजा उठा। इस विमान ने आसमान में कलाबाजियां भी दिखाई।
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर भारतीय वायु सेना ने संगम पर एयर शो किया।
- फोटो : अमर उजाला।
बताया जा रहा है कि मेला प्रशासन के विशेष आग्रह पर ही वायुसेना ने महाकुंभ के समापन पर विमानों द्वारा अपनी महासलामी दी। हालांकि तमाम लोगों में इस बात का अफसोस था कि इस कार्यक्रम की पूर्व में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेडकर ने बताया कि उन्हें भी एयर शो के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह अचानक ही हुआ। वायुसेना के शौर्य और पराक्रम ने इस महापर्व के समापन को ऐतिहासिक बना दिया।