फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : दो स्नान पर्वों के बाद महाकुंभ क्षेत्र में की जा रही सफाई, शौचालयों की सफाई पर विशेष जोर

Wed, 15 Jan 2025 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में सफाई के लिए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। घाटों से लेकर सड़कों और पांटून पुलों पर सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
संगम क्षेत्र में साफ-सफाई करते सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व और मकर संक्रांति के अमृत स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में सफाई के लिए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। घाटों से लेकर सड़कों और पांटून पुलों पर सफाई की जा रही है। शौचालय और यूरिनल के टैंक के साथ ही अखाड़ों के भीतर साफ-सफाई की जा रही है। 

विज्ञापन


गंदगी को हटाने में जुटा प्रशासन

मेला क्षेत्र में बचे कचरे को हटाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई सामग्रियों को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया जा रहा है। एकत्रित कचरे को काले लाइनर बैग में जमा कर निस्तारित किए जाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। 

शौचालयों की सफाई पर विशेष अभियान

मेले के दौरान उपयोग किए गए शौचालयों की सफाई की जा रही है। स्वच्छता कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमों को इस कार्य में लगाया गया है। पार्किंग से लेकर घाटों तक स्थापित किए गए शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विगत दो दिनों में बड़ी संख्या में इन शौचालयों का उपयोग किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्टर 19 में दुर्व्यस्थाओं का अंबार

प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सेक्टर 19 और सेक्टर 18 सहित कई सेक्टरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चकर्ड प्लेटें अपने स्थान से खिसक  गई हैं और मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। यह स्थित सेक्टर 19 में शास्त्री पुल के नीचे की है। नागा संन्यासियों सहित तमाम संस्थाओं के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। कहा कि यहां पर न तो शौचालय के लिए कोई व्यवस्था नहीं दी गई है। पानी के लिए हर शिविर में एक नल ही लगाया गया है। इसी तरह परेड ग्राउंड में काली मार्ग पर पार्किंग में लगे शौचालयों की दशा काफी खराब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें