फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : आतंकी पुन्नू की धमकी के बाद जंक्शन पर तैनात किए गए कोरस कमांडो, डीजी ने लिया जायजा

Sat, 04 Jan 2025 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आतंकी पुन्नू की धमकी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार कोरस कमांडो तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
महाकुंभ में डीजीपी के सामने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन करते एटीएस के जवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी पुन्नू की धमकी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार कोरस कमांडो तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


आईजी आरपीएफ ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सिटी साइड और सिविल लाइंस साइड की व्यवस्थाओं को गहनता से परखा। जंक्शन पर 1100 आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित एवं अन्य अफसर मौजूद रहे।

बतादें कि यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए कोरस कमांडो फोर्स तैयार की गई है। यह फोर्स आतंकी हमलों से लेकर नक्सली हमलों तक से निपटने में सक्षम है। इसका पूरा नाम कमांडोज फॉर रेलवे सेफ्टी (कोरस) है। इसे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की तर्ज पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें