फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: करोड़ों स्नानार्थियों तक पहुंचने के लिए 79 कंपनियों में ब्रांड वार, अनोखे तरीके से कर रहीं प्रचार

Tue, 18 Feb 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान हिमांशु पांडेय, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

करोड़ों स्नानार्थियों तक पहुंचने के लिए 79 कंपनियों में ब्रांड वार चल रहा है। अलग-अलग तरीके से लोगों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। कई कंपनियों के बेंचमार्क प्रभावित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : शिव त्रिपाठी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में नामी कंपनियों के बीच ब्रांड वार छिड़ा है। पुण्य की डुबकी लगाने आने वालों तक ब्रांड की पहुंच बनाने की खातिर कंपनियों ने अनोखे तरीके अपनाकर लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की।  
विज्ञापन


अदाणी समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने जहां सीएसआर फंड के जरिये लोगों तक अपनी पहुंच बनाई वहीं, पेप्सिको, कोका-कोला, आईटीसी, स्पाइस जेट, डाबर, इमामी, हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों ने लोगों तक पहुंचने के लिए अनोखी प्रचार शैली का सहारा लिया।

शीतलपेय बनाने वाली एक कंपनी ने स्नान घाट समेत मेले के भीतर कई जगह करीब 40 फुट ऊंची बोतल लगाई। रात के अंधेरे में दूर से दिखती इस बोतल ने लोगों के लिए लैंड मार्क का काम किया। यह बोतल मिलन केंद्र की तरह काम आई। त्रिवेणी रोड पर भी एक कंपनी ने मिलन स्थल बनाया। हजारों लोग रोजाना कंपनी का नाम लेते हुए यहां आने को कहते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह धूप बत्ती कंपनी ने काफी ऊंची अगरबत्ती लगाई। यह अगर बत्ती भी काफी दूर से नजर आती है। कपड़े धोने का साबुन बनाने वाली कंपनी ने महाकुंभ के दौरान खास तौर से 750 ग्राम का विशेष सैशे लांच किया। 
 

एक दूसरी कंपनी ने गीले कपड़े घर ले जाने के लिए विशेष तरीके के बने थैले वितरित किए। बर्तन साफ करने में इस्तेमाल होने वाले साबुन के प्रमोशन के लिए 1800 किलो वजनी कढ़ाही में दस हजार किलो हलुआ बनाकर दो लाख लोगों में बांटा गया।

 

इसके बाद श्रद्धालुओं के सामने ही कढ़ाही को उस साबुन से धोकर दिखाया गया। दर्द निवारक बाम बनाने वाली कंपनियों ने जगह-जगह केंद्र बनाकर श्रद्धालुओं को आराम करने की सुविधा के साथ ही निशुल्क बाम दिया।

 

शैंपू एवं तेल कंपनियों ने मुफ्त में सैशे बांटे
त्रिवेणी रोड पर निशुल्क लॉकर के बहाने ब्रांड का प्रमोशन किया तो किसी ने अपने ब्रांड के साथ निशुल्क पूजन सामग्री वितरित की। शैंपू एवं तेल कंपनियों ने श्रद्धालुओं के बीच मुफ्त में सैशे वितरित किए। जानी मानी कंपनी ने ब्रांड प्रमोशन के लिए रामलला के चित्र के कैलेंडर समेत तौलिया वितरित किया।

 

मेले में एक-एक इंच जगह की रही कीमत
श्रद्धालुओं को चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा के बहाने भी कंपनियों ने अपनी ब्रांडिंग की। मेले के भीतर 79 कंपनियों ने ऊंची कीमत देकर जगह हासिल की। कई कंपनियों के लिए ब्रांडिंग एवं प्रमोशन का जिम्मा संभाल रहीं श्रुति सजल के मुताबिक इस दफा महाकुंभ के भीतर एक-एक इंच जगह की कीमत रही। 

 
विज्ञापन

करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए कंपनियों ने इस मौके को सुअवसर की तरह लिया। कंपनियों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के बीच पहुंचने के लिए प्राइम लोकेशन हथियाने की होड़ रही। कंपनियों ने प्रमोशन के लिए भी अलग से टीम लगाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें