फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने संगम में डुबकी लगाई, बोले- यह जीवन का अद्भुत अनुभव

Fri, 07 Feb 2025 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

जाने माने फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। कहा कि संगम में स्नान एक अविस्मरणीय अनुभव है। 
विज्ञापन
महाकुंभ में पहुंचे फिल्म अभिनेता राजकुमार राव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

विज्ञापन


राजकुमार राव ने कहा कि यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और यहां पर व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने कहा कि हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वो अनुभव जीवन बदल देने वाला था।  राजकुमार राव ने कहा कि मुंबई से सीधे हम स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे। उनका आशीर्वाद लिया।

स्वामी जी ने ईको फ्रैंडली कैंप लगाया है जो काफी अच्छा है। महाकुंभ जो कि गिनीज बुक में भी दर्ज है। यहां पर श्रद्धालु पूरी भक्ति से आते हैं। लोग काफी पैदल चलकर यहां पर पहुंचते हैं, लेकिन संगम में डुबकी लगाने के बाद उनकी सारी थकान दूर हो जाती है और जो शांति मिलती है उससे बड़ा सुख और कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें