फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: संगम में डुबकी लगाएंगे अमिताभ, आलिया और रणवीर; गुरुओं की शरण में होंगे कई बॉलीवुड-टॉलीवुड सितारे

Wed, 08 Jan 2025 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनूप ओझा, प्रयागराज

सार

Maha Kumbh Mela 2025: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और ड्रामा गर्ल राखी सावंत सरीखे फिल्मी सितारे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने आएंगे। आधुनिक सुविधाओं वाले शिविरों में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahakumbh Prayagraj News: संगम की रेती पर लगे महाकुंभ में फिल्मी सितारे भी अध्यात्म के रंग में रंगेंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और ड्रामा गर्ल राखी सावंत सरीखे फिल्मी सितारे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने आएंगे। आधुनिक सुविधाओं वाले शिविरों में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


फिल्मी सितारों के पहुंचने का क्रम पौष पूर्णिमा के साथ ही शुरू होगा। बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री और टेलीविजन के कई नामी कलाकार गुरुओं की शरण में पहुंचेंगे। अभी तिथियां गोपनीय रखी गई हैं।  

काशी से स्थापित होंगे 70 देव विग्रह
महाकुंभ में देवी-देवताओं की भी आभा से निखरेगी। विष्णु अवतार, समुद्र मंथन, त्रिदेव, रामदरबार व नवदुर्गा आदि देवी-देवताओं के दर्शन भी करेंगे। काशी में देवी-देवताओं की 70 झांकियां तैयार की गई हैं। जिन्हें महाकुंभ में स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


एप से मिलेगी पार्किंग की जगह, फास्टैग से होगा भुगतान
महाकुंभ में पार्क+ कंपनी ने मंगलवार को एक ऑटो-टेक सुपर एप लॉन्च किया। यह लाखों तीर्थयात्रियों को पार्किंग की सुविधा प्रदान करेगा। 

25  लाख से अधिक वाहनों के पहुंचने की उम्मीद
45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों और 25 लाख से अधिक कारों एवं अन्य वाहनों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु पार्क+ एप पर सुरक्षित पार्किंग स्थल की खोज, प्री-बुकिंग और प्री-पेमेंट कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें