मेले में घुड़सवार पुलिस की कमान संभालने वाले पुलिस अफसर ने बताया कि 30 नवंबर तक घोड़े व जवान आमद करा लेंगे। इसके बाद से उनका अभ्यास शुरू करा दिया जाएगा। अगले एक महीने तक उन्हें मेले में भीड़ के लिहाज से संवेदनशील चिह्नित किए गए सभी स्थान से पूरी तरह परिचित करा दिया जाएगा।
शहर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेगी जनपदीय इकाई
खास बात यह है कि भीड़ प्रबंधन के लिए मेले में तैनात किए जाने वाले घोड़े व जवान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तो होंगे, लेकिन इनमें प्रयागराज के घोड़े व जवान शामिल नहीं होंगे। दरअसल जनपदीय कमिश्नरेट पुलिस की घुड़सवार इकाई में तैनात 19 घोड़े व 22 जवान शहर क्षेत्र व जंक्शन के आसपास भीड़ नियंत्रण में लगाए जाएंगे।