फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप बोले- भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो एक दिन होगा विभाजन

Sat, 25 Jan 2025 04:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान के तहत गोवर्धन मठ पुरी के शिविर में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की।
विज्ञापन
शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अभियान के तहत गोवर्धन मठ पुरी के शिविर में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि धर्माचार्यों को खुलकर इस मुद्दे पर लोगों के बीच जाना चाहिए। यदि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो एक दिन फिर इसका विभाजन होगा।

विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शांभवी पीठाधीश्वर को हिंदू राष्ट्र के वृहद अभियान के लिए आशीर्वाद दिया। शांभवी पीठाधीश्वर ने कहा कि अभी तक केंद्र में जितनी सरकारें आईं, अपने वोट बैंक के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर स्पष्ट नीति नहीं अपनाई। जनसंख्या विस्फोट देश के लिए गंभीर समस्या है। लेकिन, हिंदुओं की जनसंख्या तेजी से घट रही है। पूर्वोत्तर समेत देश के विभिन्न राज्यों में जनसंख्या का अनुपात तेजी से बिगड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो हिंदू अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें