फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maghi Purnima : कल रात 12 बजे से प्रयागराज में भारी वाहनों की नो इंट्री, यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्जन

Fri, 30 Jan 2026 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Maghi Purnima News: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर की सीमाओं पर भारी वाहनों के लिए शनिवार रात 12 बजे से नो इंट्री लागू होगी। यातायात पुलिस के अनुसार यह डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज में ट्रैफिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर की सीमाओं पर भारी वाहनों के लिए शनिवार रात 12 बजे से नो इंट्री लागू होगी। यातायात पुलिस के अनुसार यह डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। मंदर मोड़, थाना पूरामुफ्ती गेट, पुलिस चौकी बमरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाइपास, मलाक हरहर चौराहा, टीपीनगर तिराहा, रामपुर चौराहा, गौहनिया घूरपुर और गोमटी नंबर-40 से नो-इंट्री लागू किया है। सिर्फ मेला से संबंधित वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दूसरे वाहनों को अन्य मार्गों की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं, एक फरवरी को नए यमुना पुल पर सभी वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-कानपुर से आने वाले भारी वाहन

दिल्ली से आने वाले वाहनों को कानपुर थाना कल्यानपुर (फतेहपुर) अंतर्गत बक्सर मोड़ (शुक्ला ढाबा के पास), बक्सर गंगापुल चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर गंगा पुल लालगंज (रायबरेली), गुरुबक्शगंज-ढ़किया चौराहा थाना हरचंदपुर मुंशीगंज थाना भदोखर सलोन रोड रायबरेली, लालगंज अझारा प्रतापगढ़-भुपियामऊ, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, जौनपुर, जलालपुर, फूलपुर और बाबतपुर एयरपोर्ट हरहुआ से रिंग रोड वाराणसी की तरफ जाने दिया जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

बांदा और रीवा की तरफ जाने वाले वाहन
फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिंदकी से बंधवा तिराहा, ललौली से चिल्ला होते हुए बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे। वाहनों की वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी जाने वाले वाहन
फतेहपुर से डलमऊ रायबरेली से ऊंचाहार सलोन लालगंज, भुपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

कौशाम्बी-कोखराज से भारी वाहनों को डायवर्जन
कौशाम्बी, कोखराज, नवाबगंज बाईपास, सोरांव बाईपास, हंडिया बाईपास और औराई होते हुए वाराणसी में प्रवेश करेंगे।

लखनऊ से आने वाले वाहन
लखनऊ से आने वाले वाहनों को मुंशीगंज-सलोन रोड रायबरेली, लालगंज अझारा, भुपियामऊ, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही होगा।

ऊंचाहार-रायबरेली से डायवर्जन
फतेहपुर, सलोन, लालगंज, भुपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर होकर वाराणसी भेजा जाएगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

अयोध्या-सुल्तानपुर से आने वाले वाहन
भुपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगराबादशाहपुर, लालगंज, सलोन होकर रायबरेली जाएंगे।

जौनपुर से आने वाले वाहन
जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर से वाहनों को भुपियामऊ लालगंज की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी से डायवर्जन
वाराणसी से वाहनों को राजातालाब से बाबतपुर व मिर्जापुर रिंग रोड की तरफ जाएंगे।

भदोही से डायवर्जन
औराई से चील्ह मिर्जापुर, औराई से बाबतपुर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

मिर्जापुर से डायवर्जन
मिर्जापुर से चील्ह औराई की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।

रीवा से डायवर्जन
रीवा थाना मनगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर व वहां से वाराणसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें