तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले आगामी माघ मेला में किन्नर अखाड़ा भी अपने शिविर के साथ आध्यात्मिक उपस्थिति दर्ज कराएगा। अखाड़े का कल्पवास पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा।
तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले आगामी माघ मेला में किन्नर अखाड़ा भी अपने शिविर के साथ आध्यात्मिक उपस्थिति दर्ज कराएगा। अखाड़े का कल्पवास पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डाॅ) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर 1008 श्रीयामाई ममतानंद गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर डाॅ. शिवप्रिया, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि सहित अन्य संत-महात्मा 25 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एक जनवरी को अखाड़े के सभी पदाधिकारी, महंत, श्रीमहंत और शिष्यगण संगम लोअर मार्ग स्थित ओल्ड जीटी रोड पर अपने शिविर में प्रवेश करेंगे। अखाड़े के संरक्षक महंत दुर्गादास महाराज ने बताया कि कल्पवास के दौरान शिविर में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माघ मेला में किन्नर अखाड़ा के शिविर में महामंडलेश्वर यामाई ममतानंद गिरि विश्व कल्याण और सनातन धर्म की उन्नति के लिए विशेष पूजन एवं हवन करेंगी।