फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला में चलेगी 1300 बसें

Fri, 26 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला को देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन इस बार 1300 बसाें का संचालन करेगा। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य तीर्थ स्थलों को इलाहाबाद से जोड़ने के लिए भी विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। निगम के एमडी मुकेश मेश्राम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 दिनों के भीतर बसों की फिटनेस पूरी करने का आदेश दिया है। माघ मेला के लिए निगम 12 जनवरी से बसों का संचालन करेगा। इसमें एक हजार बसों को नियमित रूप से चलाया जाएगा जबकि 300 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। इसी तरह अयोध्या, मथुरा, काशी, चित्रकूट और आगरा जैसे तीर्थ स्थलों से सीधी सेवा इलाहाबाद तक करने के लिए सौ बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


माघ मेले की सकुशलता को नगरदेवता भगवान वेणीमाधव पौषपूर्णिमा 5जनवरी को नगर भ्रमण कर मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। आयोजन की तैयारी को वेणीमाधव जनसेवा संस्थान की बैठक शुक्रवार को हुई। महामंडलेश्वर ओंकार देव गिरि ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया, बैंडबाजा, हाथी, घोड़ा, ऊंट ध्वजा पताका के अलावा मध्यप्रदेश के लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा में शामिल होंगे। कहा मेला सकुशल संपन्न हो माघ मास पर्यंत वेणीमाधव मंदिर में विशेष अनुष्ठान होंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें