माघ मेले को सकुशल संपन्न कराया जा सके, इस कामना के साथ कमिश्नर बीके सिंह और जिलाधिकारी भवनाथ ने सपत्नीक शुक्रवार को गंगापूजन किया। गंगा पूजन का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस मौके पर कमिश्नर बीके सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर विद्युत, पेयजल, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए संबंधित विभागों की ओर से समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा प्रदूषण रोकने की दिशा में भी काम चल रहा है। गंगा में अविरल जल प्रवाह के लिए नरोरा और टिहरी बांधों से जल छोड़ने की व्यवस्था कर ली गई है।