फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकार लेने लगी तंबुओं की नगरी

Sat, 20 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम की रेती पर तंबुओं की नगरी आकार लेने लगी है। संतों के पदचाप से मेला क्षेत्र गुलजार हो गया है। शिविरों के भूमि पूजन, हवन से गंगा किनारा गमकने लगा है। पहला स्नान पर्व पौष पूर्णिमा 5 जनवरी को है। सभी का प्रयास है कि 4 जनवरी तक मेला क्षेत्र में बड़े संतों को प्रवेश हो जाए। दंडी बाड़ा, त्रिवेणी मार्ग एवं काली सड़क, संगम लोअर, आचार्य बाड़ा,  महावीर मार्ग आवंटन का काम पूरा होने से सुविधा पर्ची पाने के बाद ज्यादातर संस्थाओं ने पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया है। त्रिवेणीमार्ग दक्षिणी पटरी पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर का जोरों पर है। शंकराचार्य के मेला प्रभारी स्वामी सहजानंद ब्रह्मचारी के मुताबिक शिविर का कार्य हरहाल में 2 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 त्रिवेणी मार्ग उत्तरी स्थित शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर का काम तेजी पर है। शिविर व्यवस्थापक रामकैलास पांडेय ने बताया शंकराचार्य 16 जनवरी को आएंगे पर शिविर में प्रवचन पूजन आदि 5 जनवरी से शुरू हो जाएगा। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। सचिव आचार्य छोटेलाल मिश्रा के मुताबिक शंकराचार्य पौष पूर्णिमा को शिविर में प्रवेश करेंगे। त्रिवेणी मार्ग पर रमेश तांत्रिक, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, सच्चाबाबा आश्रम आदि के शिविर लगाए जा रहे हैं।  चरखी दादरी के गंगोली शिवाला मार्ग स्थित शिविर का भूमि पूजन रविवार को विधिविधान से होगा। शिविर व्यवस्थापक आचार्य नीरज शास्त्री के मुताबिक 4 जनवरी को पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम शिविर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें